भारत नवोदय कोचिंग क्लासेज से आधा दर्जन से भी अधिक बच्चों का नवोदय में चयन
आर एल पाण्डेय
लखनऊ। मॉल ब्लॉक के निकट अटारी में स्थित भारत नवोदय कोचिंग क्लासेज के अध्यक्ष सौरभ प्रजापति एवं शिक्षकगण राहुल सर एवं सौरभ यादव सर (नवोदयन) के अथक अध्यापन से 7 बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ।जिसमें शिवा यादव बिजनौर से, आर्यनराज बहीर गोड़वा से, शेजल मॉल से ,अमान गाज़ी सुरतीखेड़ा से, अभिज्ञात मौर्य भदेसरमऊ से,नैतिक अटारी से एवं अभय प्रताप बेल बीरवा से चयनित हुए. चयनित बच्चों को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन लखनऊ जिला अध्यक्ष आर एल पाण्डेय ने स्कूल बैग,पेन, डायरी प्रदानकर, माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

