ल फाटक की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।रेल फाटक की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना दिया।धरने में ग्रामीणों के साथ-साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। ग्रामीणों की आवाज को उठाने के लिए अब जनप्रतिनिधियों ने भी मोर्चा खोला। इस मौके पर बीकापुर तृतीय से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद मुस्लिम, जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी अखिलेश यादव,भाजपा के राजकुमार वर्मा रज्जू वर्मा के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। धरना दे रहे ग्रामीणों ने बताया ने अयोध्या प्रयागराज रेल खंड पर मरुई सहाय सिंह के पास रेल फाटक न होने से लोगों को परेशानी हो रही है।रेल फाटक न होने से ग्रामीण 30 साल का दंश झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह रेलवे क्रॉसिंग मलेथू कनक रेलवे स्टेशन और खजुराहट के बीच में 23/10 पर है।कई दशकों से ग्रामीणों की यह समस्या हो रही है। धरना दे रहे ग्रामीणों ने बताया कि अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आगामी चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

