वाराणसी जोन की द्वितीय अंतर्जनपदीय हैंडबॉल क्लस्टर (महिला/ पुरुष) बास्केटबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2025 का पुलिस लाइन में किया गया आयोजन
दिनांक 19.05.2025 को वाराणसी जोन की द्वितीय अंतर्जनपदीय हैंडबॉल क्लस्टर (महिला/ पुरुष) बास्केटबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2025 का हैंडबॉल पुरुष का फाइनल मैच जनपद वाराणसी और जनपद जौनपुर के बीच हुआ, जिसमें जौनपुर विजेता रहे तथा वाराणसी उप विजेता रही, हैंडबॉल महिला का फाइनल मैच भदोही तथा जौनपुर के बीच हुआ, जिसमें जौनपुर विजई रहा, बास्केटबॉल पुरुष का फाइनल मैच जौनपुर और भदोही के बीच हुआ, जिसमें भदोही विजेता रही, बास्केटबॉल महिला का फाइनल मैच आजमगढ़ और बलिया के बीच हुआ जिसमें आजमगढ़ विजय रहा, प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के तरफ से जनपद मऊ को छोड़कर शेष जनपद जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मऊ, बलिया, आजमगढ, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र तथा कमिश्नरेट वाराणसी की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का समापन की घोषणा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा किया गया। उद्घाटन श्रीमान क्षेत्राधिकारी लाइन महोदय द्वारा किया गया था, इस आयोजन के दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन जौनपुर व अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

