25 अगस्त – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
जिन्ह कर नामु लेत जग माहीं ।
सकल अमंगल मूल नसाहीं ।।
करतल होहिं पदारथ चारी ।
तेइ सिय रामु कहेउ कामारी ।।
( बालकांड 314/1)
राम राम 🙏🙏
जानकी जी के विवाह के अवसर पर जनकपुर को विविध प्रकार से सजाया गया है , उसे देखकर सारे देवगण व देवांड्गनाए प्रभाहीन हो जाती हैं , ब्रह्मा जी भी आश्चर्य में पड़ जाते हैं । तब शिव जी सबको समझाते हैं और कहते हैं कि जिनका नाम लेने से सारे अमंगल जड़ से नष्ट हो जाते हैं तथा धर्म , अर्थ , काम व मोक्ष सहज ही प्राप्त हो जाते हैं । ये वही श्रीसीताराम जी हैं ।
श्री सीताराम जी का नाम मंगलकारी है , यह सकल अमंगलों को दूर करता है । धर्म, अर्थ , काम व मोक्ष चारों पदार्थ का यह दाता है । नाम जपने वालों के ऐश्वर्य को देखकर आप आश्चर्य न करें अपितु खुद नाम जाप में लग जाएँ । अथ…..श्री राम जय राम जय जय राम जय सियाराम जय जय सियाराम, सीताराम जय सीताराम, जय रघुनंदन जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम ।
सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

