श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

16 मई – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय !!!

नाम कामतरु काल कराला ।
सुमिरत समन सकल जग जाला
राम नाम कलि अभिमत दाता
हित परलोक लोक पितु माता ।।
( बालकांड 26/3)
राम राम🙏🙏
मानस जी के आरंभ में सभी की वंदना कर लेने के बाद तुलसी बाबा राम नाम की महिमा बताते हैं । नाम महिमा बताते हुए गोस्वामी जी कहते हैं कि कलियुग में मनुष्य का मन सदा ही पाप कर्म में लगा रहता है ऐसे बुरे समय में राम नाम कल्पवृक्ष समान है जिसका स्मरण करते ही संसार के सब जंजाल नष्ट हो जाते हैं । कलियुग में राम नाम मनचाहा फल देने वाला है । यह लोक परलोक दोनों को साधता है अर्थात् अपनाने पर परमधाम देता है तथा इस लोक में माता-पिता की तरह पालन व रक्षा करता है ।
इस बुरे समय में राम नाम अपनाकर आप अपना सब कुछ ठीक कर सकते हैं । जिसने जिसने भी अपनाया उसकी बन गई , अपनी भी बनेगी । अतएव श्रीराम जय राम जय जय राम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *