संतपति स्वामी शिवनारायण मानव सेवा समिति के द्वारा आयोजित किया गया भव्य होली मिलन समारोह

मृत्युंजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट
लखनऊ:
संतपति स्वामी शिवनारायण मानव सेवा समिति द्वारा सोमवार की शाम होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन बड़ा सामुदायिक केंद्र सदर कैंट में आयोजित किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक योजना राजेश कुमार धुसिया,विशिष्ठ अतिथि उपाध्यक्ष छावनी परिषद बोर्ड रूपा देवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद जितेन्द्र बहादुर सिंह एवं छावनी के निवर्तमान पार्षदों समेत भारी संख्या में लोगों ने होली मिलन समारोह में पहुंचकर हिस्सा लिया।
संतपति स्वामी शिवनारायण मानव सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि राजेश कुमार धुसिया एवं विशिष्ठ अतिथि रूपा देवी एवं जितेन्द्र बहादुर सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा आचार्य दीप कुमार की लिखी गुरु को समर्पित धार्मिक पत्रिका संतपति स्वामी शिवनारायण गुरु धाम का विमोचन भी किया गया।कार्यक्रम देर रात लगभग दो बजे चला।
होली के रंग फूलों के संग, खेली गई प्राकृतिक होली
होली समारोह में शामिल सभी लोगों ने एक दूसरे को गले लगाते हुए गुलाल का तिलक लगाने के साथ रंगबिरंगे पुष्पों की वर्षा कर प्राकृतिक होली मनाई।इस बीच लोगों के अंदर काफी उत्साह दिखा।
होली मिलन समारोह में भजन-गीतों से मिथलेश लखनवी ने बांध दिया शमा
गणेश स्तुति के साथ नृत्यांगना निधि तिवारी नें नृत्य पेश किया, रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति आर्केष्ट्रा ग्रुप मिथलेश लखनवी की ओर से हुई। इस दौरान मिथलेश लखनवी ने अपनी आवाज़ के जादु से लोगों का दिल जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *