प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की होडिंग अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त: सीसीटीबी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम जाँच में जुटी
ब्यूरो चीफ : आलोक कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर : अखंडनगर में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की होर्डिंग फाड़ी,पुलिस ने लिया संज्ञान। स्थानीय बस स्टेशन पर लगी होर्डिंग को अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच। अखंडनगर थानाध्यक्ष दीपक कुशवाहा बोले,साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई,जल्द दर्ज होगा मुकदमा। इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना।

