स्टडी हॉल कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट 20
लखनऊ (प्रत्यूष पाण्डेय): शुक्रवार, 26 सितंबर को स्टडी हॉल कॉलेज ने अपनी वार्षिक डांडिया नाइट 2025 बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर 400 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और पूरे परिसर में संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक उत्साह छा गया। इस शाम ने छात्रों, संकाय सदस्यों, पूर्व छात्रों और समुदाय को एक साथ लाकर त्योहार की भावना को जीवंत किया।
कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों की रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित किया गया। मेहंदी, पोस्टर मेकिंग, रंगोली और नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई। शाम का मुख्य आकर्षण डांडिया प्रिंसेस और डांडिया प्रिंस का चयन था, जिन्होंने अपने जोश, हुनर और नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप आनंद चित्रवंशी (सीओओ, स्टडी हॉल एजुकेशनल फाउंडेशन), काली सौरभ शंकर (सीएओ, शेफ), शिप्रा वर्मा (प्रधानाचार्य, विद्यास्थली कानार इंटर कॉलेज) और अंजना पांडेय (प्रधानाचार्य, स्टडी हॉल स्कूल, कानपुर रोड) उपस्थित रहे।
छात्रों को बधाई देते हुए डॉ. हिमांशु सिंह, निदेशक, स्टडी हॉल कॉलेज, ने कहा, “डांडिया नाइट सामुदायिक भावना और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। हमें गर्व है कि हमारे छात्रों ने परंपरा और रचनात्मकता को इतने यादगार तरीके से एक साथ जोड़ा।”
यह कार्यक्रम नेविगेट ग्रोथ, जावा इम्प्रेशंस और माइंड स्प्राउट करियर हब द्वारा प्रायोजित था,
लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध स्टडी हॉल कॉलेज शहर के प्रमुख डिग्री कॉलेजों में से एक है। यहां पत्रकारिता एवं जनसंचार (बी.ए.-जेएमसी), कॉमर्स (बी.कॉम), बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) और कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) में स्नातक कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। स्टडी हॉल कॉलेज लैंगिक समानता, सामाजिक न्याय, व्यक्तिगत उत्कर्ष और सक्रिय लोकतान्त्रिक नागरिकता की भावना का विस्तार करने का प्रयास करता है।

