हसनैन कमर दीपू बने जौनपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के अध्यक्ष, देवेंद्र खरे को महामंत्री का दायित्व

हसनैन कमर दीपू बने जौनपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के अध्यक्ष, देवेंद्र खरे को महामंत्री का दायित्व

उपाध्यक्ष चुने गए विश्व प्रकाश श्रीवास्तव और राज सैनी

जौनपुर।जौनपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ का चुनाव कैंप कार्यालय शारदा टावर पर संरक्षक आईबी सिंह की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। कई नामों पर चर्चा के बाद बहुमत से सैयद हसनैन कमर ‘दीपू’, को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। महामंत्री पद की ज़िम्मेदारी देवेंद्र खरे को दी गई। उपाध्यक्ष पद पर विश्व प्रकाश श्रीवास्तव और राज सैनी, राजन मिश्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया। पूरी चुनाव प्रक्रिया वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव और जावेद अहमद की देखरेख में संपन्न कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *