• शैक्षिक समस्याओं को लेकर पारित प्रस्ताव
• 68 वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन जयपुर में होगा संपन्न
• आगामी कार्यक्रमों को लेकर की चर्चा
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत की प्रेस वार्ता सोमवार को प्रांत कार्यालय लखनऊ में संपन्न हुई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए। प्रांत अध्यक्ष प्रो. नीतू सिंह ने बताया कि 11 नवंबर से 13 नवंबर रायबरेली के गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय प्रांत अधिवेशन संपन्न हुआ जिसमें 13 प्रशासनिक 25 संगठनात्मक जिले से 754 छात्र-छात्राओं शिक्षकों की उपस्थिति रही इस अधिवेशन में वर्ष भर की गतिविधियों की प्रदर्शनी बनाई गई जिसको अमर शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह जी के नाम पर रखा गया प्रदर्शनी का उद्घाटन निफ्ट के निर्देशक डॉ भरत शाह अमर शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह जी की धर्मपत्नी चांदनी सिंह जी ने किया। प्रदर्शनी उद्घाटन के उपरांत प्रांत अधिवेशन का उद्घाटन पद्मश्री सुधा सिंह व ए.के.टी.यू के कुलपति प्रवीण कुमार मिश्र जी ने किया। अधिवेशन में शैक्षिक समस्याओं को लेकर चिंतन का प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें उत्तर प्रदेश का शैक्षिक परिदृश्य, उत्तर प्रदेश का वर्तमान परिदृश्य, उद्यमिता तीनों प्रस्ताव छात्रों के सुझाव के साथ पारित किए गए। अधिवेशन में भव्य शोभा यात्रा व खुला अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन में चुनाव अधिकारी रूपेश अवस्थी द्वारा प्रांत अध्यक्ष प्रो. नीतू सिंह व प्रांत मंत्री आकाश पटेल रुद्र निर्वाचित किए गए। प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
प्रांत मंत्री आकाश पटेल रुद्र ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया प्रांत अधिवेशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति द्वारा भारतीयत्व की पुनर्स्थापना विषय पर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के कुलपति प्रो. रजनीश शुक्ला व वैश्विक पटल पर आत्मनिर्भर भारत और स्व का बोध विषय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही का भाषण रहा। प्रांत अधिवेशन में केंद्रीय प्रवासी के नाते राष्ट्रीय मंत्री राकेश दास का रहना हुआ। आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी परिषद 6 दिसंबर को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाएंगे, 15 से 30 दिसंबर को विद्यार्थी परिषद मिशन साहसी अभियान के माध्यम से छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण करवाएंगे, सेवार्थ विद्यार्थी के माध्यम से ठंड में जरूरतमंदो को कपड़े वितरित किए जाएंगे साथ विभिन्न चौराहों पर नेकी की दीवार बनाएंगे जिससे जरूरतमंदो को गर्म कपड़े मिल सके, 12 जनवरी से 23 जनवरी तक युवा पकवाड़ा का आयोजन किया जाएगा इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र छात्रा से सहभाग करेंगे, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से गणतंत्र दिवस मनाया जायेंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 68 वां राष्ट्रीय अधिवेशन 25 नवंबर से 27 नवंबर तक जयपुर राजस्थान में होने जा रहा है जिसका उद्घाटन बाबा रामदेव करेंगे। तीन दिवसीय अधिवेशन में राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षिक व सामाजिक विषयों पर प्रस्ताव भी लाए जाएंगे।सेवा कार्यों हेतु इस वर्ष के यशवंतराव पुरस्कार के लिए नंद कुमार पालवे को चयनित किया गया।
प्रांत छात्रा संयोजक तूलिका श्रीवास्तव ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्राओं को प्रशिक्षित करने हेतु हर वर्ष मिशन साहसी अभियान आयोजित करती आ रही है। 15 दिसंबर से 30 दिसंबर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपना यह अभियान सभी विद्यालयों में चलाने वाला है जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए जाएंगे।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रांत अध्यक्ष प्रो. नीतू सिंह, प्रांत मंत्री आकाश पटेल रुद्र, प्रांत छात्रा संयोजक तूलिका श्रीवास्तव, मीडिया सह संयोजक शिवम सिंह सम्राट उपस्थित रहे।

