अपनी मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए को दिया ज्ञापन

अपनी मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए को दिया ज्ञापन

फोटो

अयोध्या।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए ऐसे विद्यालयों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की है।संघ का आरोप है कि जिले में बड़ी संख्या में अवैध विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं, जो शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं।इन विद्यालयों में न तो प्रशिक्षित शिक्षक हैं और न ही आवश्यक बुनियादी सुविधाएं,इसके बावजूद अभिभावकों से मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है।संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में 10 जुलाई 2025 और 29 जनवरी 2025 को भी विस्तृत सूची के साथ शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।जिसको लेकर शिक्षकों में नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।इस मौके पर विकास सिंह, रामजी सिंह, संदीप सिंह, मंजेश मौर्य, चंद्रभान वर्मा, शिव शंकर सोनी, आशुतोष तिवारी, उत्तम सिंह, राज नारायण सिंह, प्रवीण सिंह, प्रदीप सिंह, राजकुमार वर्मा, द्वारकाधीश उपाध्याय, मनोज यादव, शैलेंद्र सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *