*आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी नरेश चंद्र गौतम ने 29 मार्च रैली सफल बनाने हेतु विभिन्न गांवों में भ्रमण किया*
लखीमपुर । आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम लखीमपुर खीरी के जिला प्रभारी नरेश चंद्र गौतम ने मोहम्मदी विधान सभा क्षेत्र के बेहड़ा अजीतपुर नियली आदि गांवों में भ्रमण कर 29 मार्च को आजाद समाज पार्टी कांशीराम विशाल रैली लखीमपुर खीरी में शामिल होने के लिए अनुरोध किया और उन्होंने कहा 29 मार्च 2026 को आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रैली को संबोधित करेंगे और उन्होंने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी कांशीराम की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी, बहुजन समाज के महापुरुषों की विचार धारा अधिक मजबूत किया जाएगा वर्तमान में जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार से परेशान है विकास की धारा शून्य है और सरकारी नौकरी खत्म हो गई शिक्षित युवक रोजगार से वंचित हो गया,हर जगह भ्रष्टाचार हो रहा है अधिकारी कमीशन में मस्त है आजाद समाज पार्टी कांशीराम की सरकार बनाने पर भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाएगा और युवकों को रोजगार मिलेगा, आजाद समाज पार्टी कांशीराम की रैली सफल बनाने के लिए मोहम्मदी विधान सभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग पहुंच कर सफल बनाएंगे।

