आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर काम कर रही हैं:डॉ अंजू

जौनपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जगह-जगह विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। लायंस क्लब द्वारा जनपद की तमाम समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया वही पूर्वांचल विश्वविद्यालय में भी आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में काम कर रही लगभग 60 से अधिक महिलाओं को कुलपति द्वारा सम्मानित किया गया।
तो वही नगर के एक हॉस्पिटल में चिकित्सक डॉ अंजू कनौजिया द्वारा हॉस्पिटल में भर्ती तमाम मरीजों को फल वितरण किया गया। डॉ अंजू कनौजिया द्वारा आज महिलाओं का फ्री में चेकअप भी किया गया और उनको दवाएं भी वितरित की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं उनको और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है जहां कहीं महिलाएं पीछे हैं उन्हें आसपास के लोगों को मिलकर महिलाओं को आगे ले जाने की आवश्यकता है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर काम कर रही हैं सरकार का भी दायित्व बनता है कि महिलाओं को आगे ले जाने में पूरा सहयोग दें। चिकित्सा के क्षेत्र में पढ़ाई लिखाई की चित्र में या अन्य किसी क्षेत्र में यदि महिलाएं पीछे हैं तो उन्हें आगे ले जाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *