*इंडिया गेट पर रन फॉर अंबेडकर रन फॉर कांस्टीट्यूशन में सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों लोग शामिल हुए*
हरदोई। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव और पूर्व प्रत्याशी बालामऊ विधान सभा क्षेत्र के सुरेन्द्र कुमार ने बताया 12 अप्रैल 2026 दिल्ली के इंडिया गेट से 26 अलीपुर रोड जहां डॉ भीम राव अंबेडकर जी अंतिम सांस ली थी इस दौड़ नाम रन फॉर अंबेडकर रन फॉर कांस्टीट्यूशन होगा दौड़ हरदोई की बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल हुए इस दौड़ का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने किया। रन फॉर अंबेडकर रन फॉर कांस्टीट्यूशन दौड़ को राहुल गांधी ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया और उन्होंने कहा बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी ने भारतीय संविधान को मानवता समता भाईचारा आधारित बनाया है उन्होंने जातिवाद धर्म पर आधारित अन्यय को मिटाकर , कानून के समक्ष समता , समानता, अस्पृश्यता का अन्त , मौलिक अधिकार के जरिए शोषितों और वंचितों को सम्मान की गारंटी दिया,। बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर मानना था लोकतंत्र की राजनीति में एक वोट एक मूल्य ही काफी नहीं जब तक सामाजिक परिवर्तन सामाजिक भाईचारा न हो , उनका मूलमंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो, उन्होंने ने महिला अधिकारों की वकालतकर हिन्दू कोड बिल का समर्थन किया , बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जाति प्रथा का कट्टर विरोध किया , समतामूलक समाज की स्थापना करना चाहते थे ,इस मैराथन दौड़ में पूरे देश कॉग्रेस पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता आदि लोग लाखों की संख्या शामिल हुए ,बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर आदि महा पुरुषों के विचारों को जन जन तक पहुंचना है यह दौड़ संविधान और समानता के लिए है
आज आयोजित मैराथन में बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों एवं संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।इस अवसर पर विनीत वर्मा, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग, कांग्रेस कमेटी हरदोई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कार्यकर्ताओं में आकाश कुमार, विकास, दुर्गेश वर्मा, अनुराग वर्मा, शोभित, विवेक, देवेंद्र, अरविंद, मोहित, श्रीकांत, सचिन, सौरभ, जितेंद्र, अंकित, आदर्श, धर्मेंद्र, नन्हेलाल, तोताराम, मंगली, अंकुर, रमेश, देवेश आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।इस मैराथन के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संदेश दिया गया।

