इलाज के दौरान आरक्षी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

इलाज के दौरान आरक्षी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सुल्तानपुर। कुड़वार थाना क्षेत्र के मढहा निवासी आरक्षी कपिल दूबे (35) की मौत से पूरे क्षेत्र और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। मढहा गांव निवासी कपिल दूबे सीतापुर जिले के तंबौर थाने की दलपतपुर चौकी पर तैनात थे। उनके बड़े भाई राजकुमार दुबे ने बताया कि 21 मार्च को अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ के पीजीआई में रेफर किया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। शुक्रवार को उनका शव पैतृक गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ सिटी सौरभ सामंत और थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और पुलिस टीम के साथ शव को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *