उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन को समन्वयक समिति का अध्यक्ष बनाया गया 

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन को समन्वयक समिति का अध्यक्ष बनाया गया

देश की उपासना ब्यूरो

लखनऊ: विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव एवं समाजसेवी शेखर श्रीवास्तव ने संयुक्त बयान में बताया कि आज लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों के कायस्थ चित्रांश संगठन के पदाधिकारी एवं प्रांतीय संगठन के पदाधिकारी व गणमान्य बिरादरी के लोगों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन को समन्वयक समिति का अध्यक्ष चुना गया । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव एवं अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के अध्यक्ष संजीव वर्मा ने अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया । कार्यक्रम के विशेष अतिथि पूर्व आईएएस अधिकारी डी एन लाल ने इस प्रयास की सराहना की। मुख्य अतिथि आलोक रंजन ने विनम्रता से पद को स्वीकार किया एवं बिरादरी के नौजवानों से अपील किया की प्रशासनिक सेवा में ज्यादा से ज्यादा अपनी भागीदारी बढ़ाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमल वर्मा ने कहा कि समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए बिरादरी के ज्यादातर लोगों की मदद करें। उक्त अवसर पर उपस्थित फाउंडर अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सूचना आयुक्त वीरेंद्र सक्सेना ने कहा की सही व्यक्ति और सही दिशा में यह प्रयास है और उन्होंने बधाई दिया। इस अवसर पर स्वर्गीय विनोद बिहारी वर्मा के द्वारा चित्रांश की सेवा को भी याद किया गया उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सुबोध श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव,संतोष निगम, दीपक रंजन, अमित श्रीवास्तव त्यागी, अंशु, पुष्पेंद्र , देवेश, अरुण निगम, बालकेश्वर, विकास, रितु खरे, मिथिलेश, ममता , नकुल सक्सेना, इंदिरा नगर के राजेंद्र श्रीवास्तव, गोमती नगर के राजेश श्रीवास्तव , आवास विकास नगर केअतुल श्रीवास्तव , विक्रम नगर के मुनेंद्र श्रीवास्तव ,संगत , पंकज , मनोज लाल ,आरके श्रीवास्तव ,मोहित श्रीवास्तव , आनंद श्रीवास्तव , दिनेश खरे इत्यादि ।विभिन्न संगठनों के भारी संख्या में पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे ।राजनीतिक पार्टी से संबंध विभिन्न पार्टियों के कायस्थ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *