एल.पी.एस. में इंटर-ब्रांच जी.के. क्विज़
सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज के बी-ब्लॉक स्थित एसपी लाइसीयम सभागार में आयोजित अंतर्शाखीय इंटर-ब्रांच क्विज़ प्रतियोगिता में प्रबंध निदेशक सुशील कुमार, सह संयोजक तनु मेहरोत्रा तथा ज्ञान प्रकाश की उपस्थिति रही| प्रतियोगिता में समूह ‘ए’ में सेक्टर-9 वृन्दावन योजना की आद्रा सिंह (कक्षा 5-ई) एवं अनिवेश मिश्र (कक्षा 5-ई) विजेता तथा गार्डेन सिटी डी.एल.एफ. के चिराग दीक्षित (कक्षा 5-ए) एवं कृषव चौधरी (कक्षा 5-बी) उपविजेता रहे; समूह ‘बी’ में सहारा स्टेट्स जानकीपुरम की शाम्भवी उपाध्याय (कक्षा 8-बी) एवं सात्विक उपाध्याय (कक्षा 7-ए) विजेता तथा बी-ब्लॉक राजाजीपुरम के अथर्व सिंह (कक्षा 8-ए) एवं विनायक अग्रवाल (कक्षा 7-ए) उपविजेता बने; समूह ‘सी’ में विनम्र खंड गोमतीनगर के दिव्यांश सिंह (कक्षा 10-ए) एवं क्षितिज कुमार (कक्षा 9-एच) विजेता तथा सहारा स्टेट्स जानकीपुरम के अथर्व सिंह सूर्यवंशी (कक्षा 9-ई) एवं शावीर प्रकाश श्रीवास्तव (कक्षा 10-बी) उपविजेता घोषित हुए; तथा समूह ‘डी’ में नवीन चौक, सीतापुर के आर्यन गुप्ता (कक्षा 11-ए) एवं देवांश मिश्र (कक्षा 11-बी) विजेता तथा आनंदनगर, लखनऊ के अंशुमन सिंह (कक्षा 11-ए) एवं शशांक यादव (कक्षा 11-बी) उपविजेता रहे।

