कद छोटा पर हौसला बड़ा अनिता का 1-बड़े बड़े प्रत्याशियों को टक्कर देने मैदान में उतरी छोटे कद की प्रत्याशी

 

जौनपुर जनपद में 7 मार्च को होने वाली मतदान के लिए 10 फरवरी से नामांकन शुरू हो गया है। नामांकन के पहले ही दिन एक ऐसी प्रत्याशी पर्चा खरीदने पहुँची जिसे देख कर सब दंग हो गए। ढाई फिट की महिला जब नामांकन स्थल पर पहुँची तो लोग हैरान होकर देखने लगे।

गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय कौतूहल मच गया जब एक ढाई फीट की महिला विधानसभा चुनाव मैं अपनी उम्मीदवारी जताते हुए पर्चा लेने के लिए नामांकन कक्ष में पहुंच गई। अनिता ने बताया कि वो बदलापुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी जिसके लिए आज वो पर्चा खरीदने आई है। अनिता ने बताया कि उनका कद भले ही छोटा है पर दिमाग और हौसला बड़ा है।अनिता ने कहा कि जनता अगर उन्हें मौका देती है तो अपने क्षेत्र का विकास करेंगी। फिलहाल अनिता ने पर्चा खरीद कर मैदान में ताल ठोक दिया है। इससे पूर्व भी अनीता जिला पंचायत के चुनाव में भी अपनी दावेदारी कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *