काशीराम सांस्कृतिक स्थल पर भंडारे का आयोजन
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। काशीराम सांस्कृतिक स्थल पर भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे भंडारा शुरू हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी की पूजा-अर्चना और भोग अर्पण से हुई। आयोजक पार्क प्रबंधक अभिनव ने कहा कि बालाजी में उनकी गहरी आस्था है। यह आयोजन धार्मिक होने के साथ जनसेवा और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है।
श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी, सब्जी,शरबत,छोला चावल और बैठने की पूरी व्यवस्था की गई थी। भंडारे में आए लोगों ने व्यवस्थाओं की सराहना की। उनका कहना था कि गर्मी के बावजूद सेवा भावना उत्कृष्ट थी। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया। बड़े मंगल का यह भंडारा श्रद्धा और सामाजिक एकता का उदाहरण बना। कार्यक्रम में नेहा सिंह, मनीष, धर्मेन्द्र यादव, महेश यादव, डा नीति टंडन समेत अन्य लोगों ने भी सहयोग किया।

