कोतवाली अयोध्या पुलिस ने 5 शातिर अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।कोतवाली अयोध्या पुलिस ने पांच शातिर अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को तमंचा चाकू सहित अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए एसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर तथा एसपी सिटी चक्रपान त्रिपाठी के दिशा निर्देश पर सीओ अयोध्या की आशुतोष तिवारी की देखरेख में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत जब 3:30 बजे मौनी बाबा अन्डर पास के बगल से मदरहिया जाने वाले कच्चे रास्ते में रेलवे विभाग द्वारा बनाये गये सीमेन्टेट फ्रेम के किनारे से मुखबिर सूचना के आधार पर चोरी व लूटपाट के उद्देश्य से एकत्रित हुए योजना बनाते हुए 05 अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढे।उन्होंने पर बताया कि गिरफ्तार गए किए गए अभियुक्तों की पहचान महेश कुमार वर्मा पुत्र स्व0 जुगुलदत्त निवासी मूडाडिहा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा,श्यामपाल आजाद पुत्र राजेन्द्र आजाद निवासी ग्राम नकछेद पुरवा जिगना बाजार थाना मनकापुर जनपद गोण्डा,लवली आजाद पुत्र राम अचल आजाद निवासी ग्राम नकछेद पुरवा जिगना बाजार थाना मनकापुर जनपद गोण्डा,गोमती आजाद पुत्र स्व0 राम प्य़ारे नि0 सोहास करमोहनी थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा व भन्नू पुत्र गया लाल निवासी सुरजीपुर कालोनी थाना शहर कोतवाली जनपद हरदोई के रूप में हुई। पुलिस ने उनके पास से तमंचा कारतूस टॉर्च सहित अन्य सामान बरामद किए। इन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी रायगंज शेखर नाथ सिंह उप निरीक्षक पवन कुमार अजय कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

