खजनी की विचाराधीन महिला कैदी इलाज के दौरान मौत

खजनी थाना क्षेत्र के सरया गांव निवासी चंद्रावती उर्फ चंदा देवी जिला कारागार में विचाराधीन कैदी के रूप में थी, वह अपने बहू की हत्या में आरोपित थी,जेल में महिला चंद्रावती बेहोश होकर गिर गई थी जिनका शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गया, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद स्वजन उनका अंतिम संस्कार राजघाट मुक्तिधाम पर किया गया,
खजनी थाना क्षेत्र के सरया गांव निवासी रवि गुप्ता की शादी 2013 में धनघटा थाना क्षेत्र के घोरांगे गांव निवासी रिंकी से हुई थी,रिंकी अपने ससुराल सरया गांव में 14 जून 2020 को संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मर गई थी जहां खजनी पुलिस ने रिंकी के भाई संतोष की तहरीर पर सास चंद्रावती देवी 64 बर्ष व ननंद बबीता 28 बर्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था,जहां सास व ननद जिला कारावास में बंद थी, शुक्रवार दोपहर जेल में सास चंद्रावती उर्फ चंदा देवी के बेहोश हो जाने से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई,चंद्रावती देवी अपने पीछे बड़े लड़के रवि 32 बर्ष व छोटा लड़का सत्यम 28 बर्ष को छोड़ गई, जो खजनी में कपड़े की दुकान पर नौकरी करते है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *