ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ मॉडल कालेज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के अंतर्गत श्री महावीर प्रसाद महिला महाविद्यालय, सूर्यनगर राजाजीपुरम, लखनऊ के प्रांगण में आजादी के 74वें गणतंत्र दिवस तथा बसंत पंचमी के अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रबन्धक अवधेश सिंह, कार्यकारिणी समिति की सदस्या मुन्नी देवी, निदेशक डा0 अमित सिंह, पूजा सिंह एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डा0 विजया आर वर्मा तथा वेनिका शर्मा द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। प्राचार्या डॉ विजया आर. वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का मंच संचालन लखनऊ मॉडल पब्लिक इण्टर कालेज की प्राचार्या वेनिका शर्मा के द्वारा किया गया जिसमें झण्डारोहण मुख्य अतिथि पार्षद रेखा सिंह द्वारा किया गया। बसंत पंचमी कार्यक्रम के अर्न्तगत महाविद्यालय परिसर में माँ सरस्वती जी का पूजन, हवन का आयोजन किया गया जिसमें माँ सरस्वती जी की पूजा हवन तथा आरती में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण तथा छात्राएँ उपस्थित रहे। बसंत पंचमी तथा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बी०एड०. बी० एल०एड० तथा डी०एल०एड० की छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान बी०एल०एड० प्रथम सेमेस्टर प्रिया वर्मा / रिया मिश्रा, द्वितीय स्थान बी०एड० प्रथम सेमेस्टर ज्योति कुमारी / स्नेहा पाल तथा तृतीय स्थान दो समूह 1. नेहा प्रजापति / नेहा पटेल 2. प्रांशी लोधी / मधू कुमारी तथा सांत्वना पुरस्कार प्राची मौर्या, गरिमा पटेल को दिया गया।
शिक्षकगण में डा० शिवाकान्त श्रीवास्तव, डॉ मंजेश कुमार, अभिषेक वर्मा, अंजू सिंह, मनीषा पाण्डेय, गरिमा सिंह, जितेन्द्र , वैशाली देवल, शिल्पी विश्वकर्मा, पद्मा त्रिपाठी. शालिनी सिंह, शालिनी पाण्डेय साथ ही कार्यालय कर्मचारी कमलेश कुमार, सुधीर त्रिपाठी, हर्षित कुमार इत्यादि की उपस्थिति सराहनीय रही।

