गाजियाबाद के विजयनगर में अब दूर होगी पानी की किल्लत, 17 करोड़ की लागत से बिछाई जाएगी पेयजल पाइपलाइन :-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: गाजियाबाद के विजयनगर में पीने वाले पानी को लेकर काफी समय से किल्लत हो रही थी जो अब दूर होने जा रही है, विजयनगर के 10 वार्डों में 17 करोड़ की लागत से पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी|इस पाइप लाइन से 10 एमएलडी जलापूर्ति हो सकेगी, इस पाइपलाइन को सेक्टर 11 गुलाबी टंकी, सेक्टर 11 की बी ब्लॉक की टंकी, सेक्टर 9 नगर निगम ऑफिस के पास वाली टंकी, सेक्टर 9 सम्राट चौक टंकी, रोजवैली स्कूल के पास वाली टंकी और सेक्टर 12 मिर्जापुर वाली टंकी से लाइन को जोड़ा जाएगा| महापौर सुनीता दयाल ने शुभारंभ करते समय कहा कि 6 महीने के भीतर या कार्य पूरा हो जाएगा, महापौर सुनीता दयाल ने लोगों से आग्रह किया कि पानी की कीमत को समझें, इस शुभम मौके पर नगर निगम के जीऍम केपी आनंद, सहायक अभियंता शेषमणि यादव, अपर अभियंता मयंक मिश्रा, जल निगम के अधिशासी अभियंता गंगाजल ब्रह्मानंद समेत अन्य कई और लोग भी मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *