गोमती नगर जन कल्याण* *महासमिति का भव्य वार्षिकोत्सव सम्पन्न* ।।

।। *गोमती नगर जन कल्याण* *महासमिति का भव्य वार्षिकोत्सव सम्पन्न* ।।

 

गोमती नगर जन कल्याण महासमिति का आज दिनाक 11 अप्रैल 2026 को वार्षिकोत्सव सफलता पूर्वक विवेक खंड २ पानी की टंकी वाले पार्क में सम्पन्न हुआ ।

*इस वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि* *माननीय श्री राजनाथ सिंह* *जी,रक्षा मंत्री भारत सरकार* *एवं सांसद लखनऊ थे।* उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक सहित सभी माननीय सांसद एवं विधायक विशिष्ट अतिथि थे। ।

सर्वप्रथम माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के आगमन पर महासमिति की ओर से महिला प्रभारी श्रीमती नीलम सिंह, पुष्पा तिवारी जी,अर्चना शुक्ला,अल्पना चौबे, प्रियंका शुक्ला ने तिलक एवं पुष्प गुच्छ एवं पुष्पार्पण करके माननीय सांसद जी का स्वागत किया। माननीय रक्षा मंत्री द्वारा सीनियर सिटिजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण कर निरीक्षण करने के उपरांत महासमिति की ओर से महिला सदस्य श्रीमती बीना शर्मा, रितु निगम, प्रतिभा श्रीवास्तव, सीमा सिंह, शशि निगम, अल्पना चौबे एवं

समिति की अन्य महिलाओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी एवं मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्प वर्षा से किया।

माननीय श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी – महापौर लखनऊ, विधान परिषद के सदस्य डॉक्टर श्री महेंद्र सिंह जी, मुकेश शर्मा जी, श्री रामचन्द्र प्रधान, पवन सिंह चौहान, इंजीनियर अवनीश सिंह पटेल, संतोष सिंह एवं आनंद द्विवेदी- महानगर अध्यक्ष, लखनऊ , विधायक श्री ओ पी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला डॉक्टर राजेश्वर सिंह, डॉक्टर नीरज बोरा जी को महा समिति की कार्यवाहक महासचिव कर्नल ए एन पांडे, सचिव सी जी नायर,सचिव संजय निगम,संगठन मंत्री अभिनव शुक्ला ने पुष्पगुच्छ,अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह को देकर सम्मानित किया ।

 

इसके अतिरिक्त कुछ जानी मानी हस्तिया, श्रीमती मालिनी अवस्थी जी – लोकप्रिय लोक गायिका, प्रोफ़ डॉक्टर सत्येंद्र तिवारी – सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट, एस जी पी जी आई,डॉक्टर सी एम सिंह,निदेशक, लोहिया इंस्टीट्यूट,डॉक्टर एम एल भट्ट,निदेशक, कैंसर इंस्टीट्यूट आई को को पुष्प गुच्छ,अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उनके विशिष्ट कार्य हेतु माननीय रक्षा मंत्री जी ने सम्मानित किया।

सर्वप्रथम, माननीय सांसद जी और अतिथि गणों ने दीप प्रज्वलित करके लोकार्पण एवं महासमिति के वार्षिकोत्सव का आरम्भ किया ।

उसके पश्चात माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी का स्वागत, अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिह्न देकर किया गया।

मंचासीन अथितियों का स्वागत एवं लखनऊ की विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित करते हुए माननीय रक्षा मंत्री जी ने स्मृति चिन्ह देकर किया।

इसके पश्चात, महासमिति के महासचिव डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ला जी ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का स्वागत एवं उद्भोधन करते हुए जो भी सामाजिक कार्य हुए है उन पर प्रकाश डालते हुए माननीय सांसद जी का धन्यवाद किया।

उसके पश्चात माननीय उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी ने महासमिति को सराहा अथवा सभी सामाजिक कार्य की सराहना की।

माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने गोमती नगर, विवेक खंड स्थित सामुदायिक केंद्र एवं डे केयर सेंटर ( लक्ष्मण मंडपम), गणेशगंज स्थित सामुदायिक केंद्र, सुदर्शनपुरी ऐश्वर्या स्थित सामुदायिक केंद्र, विनीत खंड गोमती नगर स्थित देव वन नक्षत्र वाटिका, ई लाइब्रेरी तथा हुसैनाबाद चौक स्थित म्यूज़ियम ब्लॉक का डिजिटली बटन दबाकर लोकार्पण किया।

माननीय रक्षा मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में लखनऊ में होने वाले समस्त समग्र इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की महायोजनाओं पर प्रकाश डाला, साथ ही में यह भी बताया की कई परियोजनाओं को स्वीकृत कराकर लखनऊ को स्टेट कैपिटल रीजन बनाकर तेजी से विकास पाथ पर लाया जाए।

गोमती नगर जानकल्याण महासमिति के अध्यक्ष प्रोफ़ डॉक्टर श्री बी एन सिंह जी ने कार्यक्रम का समापन करते हुए माननीय रक्षा मंत्री जी को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया ।

इस कार्यक्रम में गोमती नगर जन कल्याण महासमिति के पदाधिकारीगण, संरक्षक दिवाकर त्रिपाठी जी , अध्यक्ष डॉक्टर बी एन सिंह जी, उपाध्यक्ष डॉक्टर पशुपति पांडेय, महासचिव डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ला, कर्नल ए एन पांडे, सचिव सी जी नायर, सचिव संजय निगम, कोषाध्यक्ष पी आर पांडे, संगठन सचिव अरुण कुमार/अभिनव शुक्ला, सांस्कृतिक सचिव राम दयाल मौर्य, क्रीड़ा सचिव नंदिनी मिश्रा, प्रचार सचिव अजय तिवारी, कार्यालय प्रभारी रवि सिंह तोमर एवं सदस्य ए के गुप्ता, अमित मिश्रा, बाबू सिंह सिसोदिया,नीलम सिंह सहित अन्य खंडों के पदाधिकारीगण की सहभागिता रही, जिन्होंने सफलता पूर्वक इस वार्षिकोत्सव को सम्पन्न कराने में अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *