ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा: कल शुक्रवार को देर शाम ग्रेटर नोएडा के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में तेज आंधी व बारिश के कारण 22 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, कासना डिवीजन क्षेत्र के कनारसी, बिलासपुर, मुर्शदपुर, हतेवा व मोतीपुर आदि कुछ गांव बिजली आपूर्ति से बाधित हुए, जबकि शहरी क्षेत्र में इसका कम असर हुआ| ग्रेटर नोएडा में बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) के पास है| कंपनी के मुख्य प्रवक्ता मनोज झा ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली लाइनों पर अलग-अलग जगहों पर लगभग 72 पेड़ गिरे, काफी जगहों पर तार भी टूटे जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में काफी नुकसान भी हुआ हलांकि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई, कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और मशक्क्त के बाद रात में लगभग 1:00 बजे तक बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई |

