चौक – फतेहगंज मार्ग पर अतिक्रमण कारियों के दुकानों व प्रतिष्ठानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

चौक – फतेहगंज मार्ग पर अतिक्रमण कारियों के दुकानों

व प्रतिष्ठानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

 

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

 

अयोध्या।शहर वासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए एक बार फिर ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ नगर निगम ने अतिक्रमण कारियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया।मंगलवार को एसपी ट्रैफिक एपी सिंह और एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी,सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में अतिक्रमण कारियों के खिलाफ यह अभियान शहर के चौक क्षेत्र से फतेहगंज चौराहे तक चला।बताते चले कि इस मार्ग पर आए दिन घंटो जाम लगा रहता है। जिसका मुख्य कारण दुकानदारों ठेलो, खोमचों द्वारा आधे मार्ग तक अतिक्रमण किया होना रहता है।जिसके चलते चौक से फतेहगंज मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी।लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए आखिरकार मंगलवार को अतिक्रमण किए हुए अतिक्रमण कारियों पर प्रशासन का बुलडोजर चला।इस बीच कुछ अतिक्रमण किए हुए दुकानदार विरोध करते कि इसके पहले वहां पर मौजूद एसपी ट्रैफिक एपी सिंह तथा एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम कर्मियों के आगे कोई दाल नहीं गली।इस मौके पर कुछ अतिक्रमणकारियों आनन फानन में खुद ही अतिक्रमण किए हुए सामानों और दुकानों को पीछे करने में लग गए और वही कुछ अतिक्रमणकारी जो कि आगे तक दुकान लगाये हुए थे उनके दुकानों पर बुलडोजर चला।इस मौके पर अतिक्रमण करने वाले लोगों पर सिर्फ कार्यवाही ही नहीं हुई जितना भी सामान अतिक्रमण के दायरे में आया उसको भी पुलिस कर्मियों ने जब्त भी कर लिया।वही दुकानों के सामने खड़े दो पहिया और चार पहिया वाहनों का भी चालान किया गया।इस मौके पर एसपी ट्रैफिक ए पी सिंह और एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि आगे भी यह अभियान शहर के विभिन्न मार्गो तथा चौराहों पर चलाया जाएगा।उन्होंने शहर के विभिन्न मार्गो पर स्थित दुकानदारों से अपील किया कि वह मार्ग पर अतिक्रमण न करें अन्यथा आने वाले दिनों में उनके विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर नगर कोतवाल अश्वनी पाण्डेय, नगर निगम का प्रवर्तन दल अपने टीम के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *