चौक सर्राफा एसोसिएशन लखनऊ चिकन हैंडीक्राफ्ट संगठन एवं व्यापार मंडल ने मशाल जुलूस निकाला

चौक सर्राफा एसोसिएशन लखनऊ चिकन हैंडीक्राफ्ट संगठन एवं व्यापार मंडल ने मशाल जुलूस निकाला

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। चौक सर्राफा एसोसिएशन लखनऊ चिकन हैंडीक्राफ्ट संगठन एवं व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में पहलगाम कश्मीर में आतंकी हमले में शिकार हुए निर्दोष पर्यटकों मृत्यु के विरोध में मशाल जुलूस का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो व्यापारियों ने हिस्सा लिया। सभी लोग ने पाकिस्तान एवं आतंकवादियों के खिलाफ नारे लगाए एवं मोदी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं इस तरह के भी नारे लगे एवं इस वीभत्स घटना की सभी ने भरपूर निंदा की और दोषियों को जल्द से जल्द मार गिराने की गुहार करी एवं मशाल जुलूस समापन पर आतंकवादियों का पुतला भी जलाया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से कैलाश चंद्र जैन सराफ , विनोद माहेश्वरी, महामंत्री हरी प्रसाद अग्रवाल, डॉक्टर राजकुमार वर्मा, आदीश कुमार जैन ,अतुल गुप्ता, दीपू खत्री, शालू टंडन ,पार्षद अनु मिश्रा ,संजीव अग्रवाल, सुनील वर्मा, रविंद्र नाथ गुप्ता, दिनेशअग्रवाल, पवन अग्रवाल ज्ञान श्याम जी लालचंद , सिद्धार्थ जैन, समरथ जैन सम्यक जैनएवं आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *