छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बांधी समां
प्रवीण अस्थाना पत्रकार
खेतासराय(जौनपुर)। सूबे के राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि अच्छे समाज के निर्माण के लिए विद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण है, यहाँ से ही प्रतिभा का अवसर प्रदान होता है । स्व राजेंद्र सोनी ने इस क़स्बे में विद्यालय की नींव डालकर ग्रामीणांचल के प्रतिभा को समाज में दिशा देने का कार्य किया है । उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में जिले में बेहतर कार्य किया है । जिले के विकास में निरंतर प्रयासरत हूँ । मेडिकल कॉलेज में जल्द ही सारी सहूलियत मुकम्मल तौर से मिलनी शुरू हो जाएगी ।
वह शुक्रवार को केडी इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित कर रहे थे । इस दौरान श्री यादव अपने निधि से बना एक कक्ष का लोकार्पण किया ।
उन्होंने शिक्षा ज़ोर देते हुए कहा कि माँ की कोख़ से बाहर से आया भ्रूण को स्कूल के कैंपस से ही उनका सर्वागीण विकास होता है । यही भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है ।
इस से पूर्व छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया । छात्राओ ने नाटक, क़व्वाली, गीत सहित कई संस्कृतिक कार्यक्रम परस्तुति दी । छात्रा वन्दना और उनके टीम द्वारा देश भक्ति गीत धरती पर वरदान है ख़ूब सराहा गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई । छात्रा राधिका और संचिका ने गीत प्रस्तुत किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अनिल उपाध्याय ने किया जबकि संचालन डॉ नीरज सोनी के किया । प्रधानाचार्या नीतू सेठ ने सभी के प्रति व्यक्त किया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उमाशंकर मिश्र, मनीष गुप्ता, पत्रकार यूसुफ खान, संजय विश्वकर्मा,साकिब ज़कारिया, रामसूरत बिंद, उपेंद्र मिश्र, अजय यादव, रूपेश गुप्ता, जगदम्बा

