सिकरारा। के एक गांव में मनबढो ने किशोरी के साथ छेड़खानी की कोशिश का विरोध कर रहे चचेरे भाई के सिर पर पंच मारकर लहू लुहान कर दिया।पीड़ित थाने पहुँचकर नामजद तहरीर दी।रविवार दोपहर एक गांव के युवक ने तहरीर देते हुए शिकायत की कि शनिवार शाम पड़ोस के गांव के दो मनबढ़ युवक उसकी चचेरी बहन को बदनीयती से दौड़ा रहे थे इसने इसका विरोध किया तो मनबढ़ उनकी पिटाई करते हुए सिर पर पंच मार दिया जिससे सिर में गम्भीर चोटें आई।पुलिस तहरीर लेकर पीड़ित का मेडिकल कराने के साथ मामले की छान बीन में जुट गई।

