जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अभियोजन से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों में समयबद्ध एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए, ताकि दोषियों को शीघ्र दंड दिलाया जा सके। उन्होंने लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उनकी शीघ्र निस्तारण की कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि गंभीर अपराधों से संबंधित मामलों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा साक्ष्यों को सुदृढ़ तरीके से न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने अभियोजन अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर बल दिया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा लंबित वादों की प्रगति, दोषसिद्धि दर, गवाही की स्थिति एवं न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले अभिलेखों की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
—————

जौनपुर 30 मार्च, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-07

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की
बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई, जिनमें प्रचलित राशन कार्डों में आधार सीडिंग की प्रगति, पात्रता सूची में शामिल नए लाभार्थियों की स्थिति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत माह जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक खाद्यान्न वितरण की स्थिति, विभागीय अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्य, निलंबित/रिक्त उचित दर दुकानों की स्थिति, आई0जी0आर0एस0/जनसुनवाई की प्रगति तथा सिंगल स्टेज डिलीवरी प्रणाली के क्रियान्वयन की समीक्षा शामिल रही।
इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादित लाभार्थियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जनपद में रिक्त चल रही उचित दर दुकानों के चयन हेतु संबंधित उपजिलाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर शीघ्र दुकान आवंटन की कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही, जनपद में रसोई गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, अनियमितता एवं अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए ।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) परमानंद झा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, गैस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक, उचित दर विक्रेता संघ के पदाधिकारी, सिंगल स्टेज परिवहन ठेकेदार/प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *