जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) डॉ0 दिनेश चन्द्र ने अवगत कराया है

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) डॉ0 दिनेश चन्द्र ने अवगत कराया है कि पूर्व में निर्गत अधिसूचना (संशोधन) में आंशिक संशोधन करते हुए त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का निम्नांकित समय सारणी के अनुसार वृहद् पुनरीक्षण हेतु अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी :- 17 मार्च, 2026 से 21 अप्रैल, 2026 तक मतदाता सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराने आदि, 22 अप्रैल, 2026 निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन।
त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 लखनऊ के निदेशन एवं नियंत्रण में तैयार की जायेगी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रदर्शित किया जायेगा। निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सरिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जायेगा।

———–

One attachment
• Scanned by Gmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *