जौनपुर में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न,दिल्ली अतिक्रमण हटाने पर मुस्लिम समुदाय की मिली-जुली प्रतिक्रिया
जौनपुर शहर की अटाला मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दोपहर एक बजे से डेढ़ बजे के बीच हजारों लोगों ने नमाज अदा की।
नमाज के बाद, दिल्ली के तुर्कमान गेट पर नगर निगम (MCD) द्वारा मस्जिद परिसर से अतिक्रमण हटाने के मामले पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं।
कई लोगों ने दिल्ली सरकार द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को सही ठहराया। उनका मानना था कि मस्जिद के आसपास काफी अतिक्रमण था जिसे हटाना आवश्यक था। इन लोगों ने सरकार के इस कार्य की सराहना की।
वहीं, कुछ अन्य लोगों का मानना था कि सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया है। उनका तर्क था कि यदि अतिक्रमण हटाना ही था, तो पहले वहां के निवासियों को सूचित कर और उन्हें संतुष्ट करके यह कार्य किया जाना चाहिए था।

