जौनपुर में रोजगार मेला का आयोजन कल दिनांक 11 नवम्बर 2025 (मंगलवार) को प्रातः 10:00 बजे कार्यालय परिसर, किया जाएगा

जौनपुर में रोजगार मेला का आयोजन कल दिनांक 11 नवम्बर 2025 (मंगलवार) को प्रातः 10:00 बजे कार्यालय परिसर, किया जाएगा

जौनपुर 10 नवम्बर 2025 (सू०वि०)- निर्देशक, सेवायोजन उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में दिनांक 11 नवम्बर 2025 (मंगलवार) को प्रातः 10:00 बजे कार्यालय परिसर, जौनपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा रोजगार हेतु योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक अथवा स्नातकोत्तर निर्धारित की गई है तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है।

मेले में कंपनियों द्वारा पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार नियुक्ति का अवसर प्राप्त होगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी, जौनपुर ने बताया कि रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो, आधार कार्ड आदि के साथ उपस्थित होने की अपील की गई है। साथ ही अभ्यर्थियों को पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कराकर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *