टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर एवं प्रवेश द्वार निर्माण हेतु डीएम की अध्यक्षता मे बैठक सम्पन्न

टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर एवं प्रवेश द्वार निर्माण हेतु डीएम की अध्यक्षता मे बैठक सम्पन्न

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर एवं प्रवेश द्वार निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता के संबंध में समीक्षा बैठक की।बैठक में अयोध्या-रायबरेली मार्ग स्थित सोहावल तहसील में गरुड़ द्वार, अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर श्रीराम द्वार, अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर भरत द्वार तथा अयोध्या-अंबेडकरनगर मार्ग पर जटायु द्वार के निर्माण हेतु प्रस्तावित निजी भूमि, वर्तमान में क्रय की गई भूमि एवं ग्राम समाज की भूमि की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान डीडी पर्यटन ने अवगत कराया कि ग्राम समाज की भूमि का अधिग्रहण कराया जाना प्रस्तावित है।भरत द्वार एवं श्रीराम द्वार के लिए भूमि क्रय की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तथा निर्माण कार्य में कोई विशेष बाधा नहीं है।गरुड़ द्वार के संबंध में बताया गया कि ग्राम कुरावा, तहसील सोहावल के गाटा संख्या-33 में 0.117 हेक्टेयर भूमि का परियोजना हेतु अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित है। वहीं जटायु द्वार के लिए ग्राम राजेपुर उपरहार,गाटा संख्या-777 में 0.470 हेक्टेयर भूमि के एक भाग के स्वामी द्वारा भूमि विक्रय हेतु असहमति व्यक्त की गई है, जिसके संबंध में न्यायालय में वाद योजित है एवं प्रकरण विचाराधीन है।शेष भूमि का क्रय पूर्ण किया जा चुका है।इसके अतिरिक्त गरुड़ द्वार एवं जटायु द्वार पर टीएफसी हेतु क्रय की गई भूमि परिसंपत्तियों के भुगतान, तथा रायबरेली मार्ग स्थित पर्यटन विभाग की प्रस्तावित भूमि पर ग्रीन गैस द्वारा सीएनजी मदर स्टेशन की स्थापना से संबंधित प्रस्ताव की भी जानकारी बैठक में प्रस्तुत की गई।डीएम ने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समस्त प्रस्तावों को शीघ्र अंतिम रूप दें।जिन प्रवेश द्वारों एवं टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव तत्काल तैयार कर प्रेषित किए जाएं, ताकि परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जा सके।बैठक में अपर जिलाधिकारी कौशल कुमार (भू/आ), अपर जिलाधिकारी (वि/रा) श्री अमित कुमार भट्ट, डीडी पर्यटन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *