टोल फ्री नंबर 14447 पर दे फसल नुकसान की जानकारी

टोल फ्री नंबर 14447 पर दे फसल नुकसान की जानकारी

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति की सूचना देने हेतु विभिन्न माध्यम उपलब्ध

उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया है कि गत दिनों हुए बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि एवं चक्रवात से बीमित किसानों की फसलों में हुए नुकसान पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति की सूचना देने तथा योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए किसानों को विभिन्न डिजिटल माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं।
अब किसान फसल नुकसान की तत्काल, 72 घण्टे के अंदर सूचना देने या जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 14447 का प्रयोग कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त क्रॉप इंश्योरेंस एप और व्हाट्सएप चैट बाट नंबर 7065514447 के माध्यम से भी सूचना साझा की जा सकती है। कृषक योजनाओं से संबंधित आधिकारिक जानकारी के लिए फसल बीमा पोर्टल चउिइलण्हवअण्पद पर भी लॉगिन कर सकते हैं। इन सभी डिजिटल माध्यमों के अतिरिक्त यदि किसानों को फसल बीमा से संबंधित किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है तो वे उसके त्वरित समाधान के लिए अपने जनपद के उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही जनपद में कार्यरत एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि से भी सीधे संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
सरकार का उद्देश्य इन माध्यमों के जरिए किसानों को आपदा की स्थिति में समयबद्ध तरीके से राहत पहुंचाना और बीमा प्रक्रियाओं को अधिक सुलभ बनाना है।
———–
जौनपुर 28 मार्च, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02

जिला पूर्ति अधिकारी जौनपुर ने अवगत कराया है कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के दृष्टिगत जनपद के 275 डीजल/पेट्रोल पम्पों के माध्यम से डीजल, पेट्रोल की सतत् आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है। जनपद में दिनांक-28 मार्च 2026 को पेट्रोल/डीजल पम्पों पर 1389 के०एल० डीजल एवं 1155 के०एल० पेट्रोल का स्टॉक उपलब्ध है तथा पेट्रोल/डीजल पम्पों पर निरन्तर ऑयल डिपो से पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। 27 मार्च 2026 को विगत दिवसों के सापेक्ष अधिक मात्रा में डीजल/पेट्रोल की बिक्री हुई, जिसके कारण जनपद में 16 डीजल/पेट्रोल पम्पों पर स्टॉक समाप्त हो गया था, जहां पर ऑयल कम्पनियों के माध्यम से डीजल/पेट्रोल की आपूर्ति प्रारम्भ करा दी गयी है। उपभोक्ताओं को डीजल / पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है।
उन्होंने सभी से अपील की अपील है कि अनावश्यक रूप से पेट्रोल/डीजल पम्पों पर भीड़ न लगाये तथा आवश्यकतानुसार ही डीजल/पेट्रोल प्राप्त करे। किसी भी दशा में डीजल/पेट्रोल का संग्रहण/भण्डारण करने का प्रयास न करे एवं अफवाहों पर ध्यान न दे तथा अधिकारिक रूप से प्रसारित सूचनाओं का अनुसरण करें।
———-
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *