डबल डेकर बस व ट्रेलर की टक्कर में बस चालक सहित दो घायल

डबल डेकर बस व ट्रेलर की टक्कर में बस चालक सहित दो घायल

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या। जिले के रुदौली थाना क्षेत्र में डबल डेकर बस व ट्रेलर की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो यात्री घायल हो गए।मालूम हो कि गोरखपुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर रुदौली कोतवाली क्षेत्र के रौजागाँव ओवर ब्रिज पर टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी गूंज आसपास के इलाकों में सुनाई पड़ी। उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब डबल डेकर बस ट्रेलर में पीछे से टकरा गई।हादसे में बस ड्राइवर सुरेश कुमार (सोहागपुर, मथुरा) और खलासी बृजेश कुमार (नगला भवानी,मैनपुरी) गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर किया गया।रुदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रुदौली संजय मौर्य ने मौके पर पहुंचकर जांच की और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने हादसे का कारण बस द्वारा पीछे से टक्कर बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *