डिप्टी जेलर व समीक्षा अधिकारी बनने पर हुआ स्वागत सम्मान

डिप्टी जेलर व समीक्षा अधिकारी बनने पर हुआ स्वागत सम्मान

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।क्षेत्र के कटैया भादी गांव निवासी डिप्टी जेलर बने अनुपम तिवारी और समीक्षा अधिकारी बनीं दिव्या सिंह का बुधवार को जोरदार स्वागत हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय पाण्डेय ने अनुपम तिवारी और दिव्या सिंह का फूल माला पहनकर मुंह मीठा करा कर भव्य स्वागत सम्मान किया।अनुपम तिवारी वर्ष 2024 की पीसीएस परीक्षा में पहले ही प्रयास में डिप्टी जेलर बने हैं। वहीं दिव्या सिंह भी पहले ही प्रयास में समीक्षा अधिकारी की परीक्षाएं पास की है। दोनों की सफलता से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।दोनों मेधावियों का सम्मान करने के लिए लोग उनके घरों तक पहुंच रहे हैं। भाजपा नेता विजय पाण्डेय ने कहा कि दोनों ने प्रशासनिक परीक्षा पास कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। ऐसे मेधावियों का सम्मान होना चाहिए, ये तैयारी कर रहे छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *