*डॉ मंजूषा पांडे बनी आईएमए अध्यक्ष*
जिला प्रतिनिधि डॉ अजय तिवारी
अयोध्या इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन बुधवार की देर रात सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित हुआ। जिसमें जिले की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मंजूषा पांडे को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। जबकि बाल रूप विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण मौर्य सचिव चुने गए हैं।
चुनाव अधिकारी डॉक्टर एसएम द्विवेदी, सह चुनाव अधिकारी डॉक्टर नानक सरन, निवर्तमान अध्यक्ष डॉ अफरोज खान, सचिव डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव आदि ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

