तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

पाली-हरदोई पाली नकटौरा मार्ग पर कस्बे के मोहल्ला भगवंतपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र जगदीश किसी काम से घर से कहीं बाहर जा रहे युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल युवक को पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाकर भर्ती कराया गया।जहाँ से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के भगवंतपुर निवासी 45 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र जगदीश अपने घर से कहीं बाहर जा रहा था रास्ते में पाली नकटौरा मार्ग पर सहजनपुर के पास तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने अशोक कुमार को टक्कर मार दी।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको सड़क से गुजर रहे लोगों ने निजी वाहन से पाली पीएचसी पहुँचाया। जहाँ पर मौजूद फार्मासिस्ट संदीप विश्वकर्मा ने युवक की गंभीर हालत को देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल लेकर पहुंचे लोगों ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *