तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों कुचला, दर्दनाक मौत बारात से वापस लौट रहे थे दोनो

घटना के बाद मौके से ट्रक चालक व खलासी हुए फरार, पुलिस ने शव सहित ट्रक को कब्जे में लिया

जौनपुर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहे के पास शनिवार की देर रात अपने घर वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया जिससे एक ही घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई ।बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव निवासी लालचंद गौतम और सुरेश के पुत्रों की देर रात सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत होने की सूचना पर परिजनों में मचा कोहराम। कुल्हनामऊ गाँव के दो युवक सुजीत कुमार पुत्र लालचंद 22 वर्षीय निवासी कुल्हनामऊ थाना बक्शा व उसका साथी सुजीत पुत्र सुरेश 19 वर्षीय निवासी कुल्हनामऊ बाइक से गौराबादशापुर थाना क्षेत्र से देर रात अपने घर लौट रहे थे कि प्रसाद इंजीनियरिंग कालेज तिराहा निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दोनों युवकों को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना पर मौके पर पहुँची गौराबादशापुर पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर दोनों युवकों के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए और राज्यमार्ग जाम लगा दिए, मौके पर मौजूद पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए परिजनों को समझा बुझा कर एक युवक के शव को कब्जे में लेते हुए घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। सड़क दुर्घटना में जहाँ एक युवक की मौके पर मौत हो गई वही दूसरे युवक का इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में दोनों युवकों के मौत की खबर से पूरे गाँव सहित परिवार में कोहराम मच गया है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुकेश रफी कब्जे में ले लिया गया है इस संबंध में रविवार को जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी हैं सदर संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि देर रात को कुल्हना मऊ गांव के दो लड़के शादी समारोह से लौट रहे थे कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पचहटिया तिराहा पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।आज सुबह सिकरारा थाना क्षेत्र की सुरुवार पट्टी गांव निवासी एक युवक गोपाल सिंह ने गांव के सैकड़ो लोगों को बहला-फुसलाकर वाराणसी लखनऊ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाया गया था मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर बितर करते हैं हुए रास्ता साफ है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *