एक कि हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर किया रेफर।
धर्मापुर।
जफराबाद थाना क्षेत्र के सेवईनाला बाजार में बीती देर रात में एक अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दिया। टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां एक कि हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर में सदर कोतवाली क्षेत्र के खासनपुर निवासी मुन्ना गोस्वामी अपनी बाइक पर पन्ना गोस्वामी को बैठाकर केराकत से वापस शहर के तरफ लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार जैसे ही जौनपुर- केराकत मार्ग स्थित सेवईनाला बाजार पहुचा तभी सामने से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को सामने से तेज टक्कर मार दिया। टक्कर तेज होने के कारण वही सड़क पर ही बाइक सवार मुन्ना गोस्वामी 40 व पन्ना लाल गोस्वामी 71 निवासी खासनपुर थाना क्षेत्र कोतवाली सदर गिरकर घायल हो गए। दोनो को सिर में गंभीर चोट आई। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुचे तब तक अज्ञात बोलरो टक्कर मारने के बाद केराकत की तरफ फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों ने दृर्घटना की सूचना जफराबाद थाने की पुलिस व 108 एम्बुलेंस पर दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल के चिकित्सको ने मुन्ना गोस्वामी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना गोस्वामी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना प्रभारी जफराबाद योगेंद्र सिंह ने कहा कि दृर्घटना की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस भी पहुची थी। यदि घायलों के परिजनों द्वारा तहरीर दी जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

