*थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा शांति भंग को दृष्टिगत रखते हुए 06 अभि0गण को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे किया गया गिरफ्तार-*
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर के नेतृत्व में उ0नि0 रामनरायण गिरी देखभाल क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये दूरभाष सूचना मिली की ग्राम महिमापुर में दो पक्ष आपस में विवाद कर रहे है । इस पर कोबरा द्वितीय के कर्म0 गण को साथ लेकर मौके पर पहुँचकर दोनो पक्षो को समझाया बुझाया जा रहा था कि द्वितीय पक्ष के ज्ञानसागर पुत्र सोमारु उपरोक्त तथा प्रथम पक्ष के धर्मेन्द्र पुत्र रामधनी राम तथा लडकी सोनी पुत्री सोमारु राम नि0ग्राम महिमापुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर से कहा सुनी की बात को लेकर लड भिड रहे थे कि द्वितीय पक्ष के ज्ञान सागर उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुये दिनांक – 17.05.2025 समय करीब 18.05 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया था । आज दिनांक 18.05.2025 को मै उ0नि0 देख भाल क्षेत्र मा मामूर था कि ग्राम कुछमुछ रोड पर प्रथम पक्ष 1.जय हिन्द पुत्र वुझारत निवासी कुछमुछ थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर व द्वितीय पक्ष 2.सुरज पुत्र रामअवतार 3. सुरज पुत्र अजय कुमार निवासी गण कुछमुछ थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर प्रथम पक्ष मुर्गा बेचता है द्वितीय पक्ष के द्वारा पुछा गया तो प्रथम पक्ष के द्वारा बताया गया की मुर्गा 240 रुपया प्रति किलो है द्वितीय पक्ष के द्वारा रेट कम करने को कहा गया तो प्रथम पक्ष द्वारा रेट कम नही किया गया तो इसी बात को लेकर दोनो पक्षो मे लडाई झगडा करने लगे जिसके सूचना पर मौके पर पहुच कर समझाने बुझाने का प्रयास किया गया तो नही माने शान्ति व्यवस्था भंग कर सकता है जिससे कोई उपाय न देखकर कारण गिरफ्तारी बताते हुये पुलिस हिरासत मे लिये गये तथा उ0नि0 श्री सन्तोष कुमार सिंह के द्वारा थाना हाजा पर जनसूनवाई के दौरान ग्राम भदेवरा में दिनांक 17/5/25 को खेत में बकरी चराने की बात को लेकर विवाद मे दोनो पक्षो को थाना पर तलब किया गया था आज दिनांक 18/5/25 को प्रथम पक्ष के अमरजीत गौतम आदि तथा द्वितीय पक्ष के छोटेलाल यादव आदि उपस्थित थाना आये जिनसे पूछ-ताछ की जा रही थी कि तभी द्वितीय पक्ष के 1.छोटेलाल यादव 2. राजबहादुर यादव पुत्र गण स्व0 झूरी निवासी उपरोक्त अचानक जोर-जोर से बाते करके आक्रोशित होकर आमदा फौजदारी होने लगे जिनको काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया किन्तु मानने को तौयार नही हुये बल्की और अधिक उत्तेजित होने लगे अतः शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने हेतु द्वितीय पक्ष के 1. छोटेलाल यादव 2. राजबहादुर यादव उपरोक्त को कारण बताकर बाजाप्ता समय करीब 13.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तारी के दौरान मा0न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेश निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया उभय पक्ष उपरोक्त का अन्तर्गत धारा 170/135/126 बीएनएसएस मे चालानी रिपोर्ट तैयार कर श्रीमान माननीय उपजिलाधिकारी महोदय सदर/केराकत जौनपुर प्रेषित किया जा रहा है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण–*
1.जय हिन्द पुत्र वुझारत निवासी कुछमुछ थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
2.सुरज पुत्र रामअवतार निवासी कुछमुछ थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
3.सुरज पुत्र अजय कुमार निवासी गण कुछमुछ थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
4.छोटेलाल यादव पुत्र स्व0 झूरी यादव निवासी ग्राम भदेवरा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
5.राजबहादुर यादव पुत्र गण स्व0 झूरी निवासी ग्राम भदेवरा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
6.ज्ञानसागर पुत्र सोमारु ग्राम उडियासन थाना केराकत जौनपुर
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1.उ0नि0 श्री रामनरायन गिरी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर मय हमराह ।
2.उ0नि0 श्री सन्तोष कुमार सिंह थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर मय हमराह ।

