थाना मड़ियाहूं पुलिस ने एक मनचले को किया गिरफ्तार

अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्वेक्षण में थाना मड़ियाहूं पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त साहिल यादव पुत्र नागेन्द्र कुमार यादव निवासी रायपुर दुर्गादेवी थाना बरसठी जनपद जौनपुर, जो भगत सिंह तिराहा पर खडा होकर आने-जाने वाली लडकियों /महिलाओं को देख कर अश्लील शब्दो तथा गन्दे इशारे कर रहा था, को गिरफ्तारी कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त उपरोक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.साहिल यादव पुत्र नागेन्द्र कुमार यादव निवासी रायपुर दुर्गादेवी थाना बरसठी जनपद जौनपुर
आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 24/2023 धारा 294 भादवि थाना मड़ियाहूँ जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1.ओम नारायण सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना मडियाहूँ, जौनपुर।
2.उ0नि0 सन्तोष कुमार कुमार दुबे, थाना मडियाहूँ, जौनपुर।
3.का0 चन्द्रशेखर, का0 प्रिन्स उपाध्याय, का0 सूर्य कुमार यादव, का0 भानू प्रताप थाना मडियाहूँ, जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *