थाना महिगवाँ पुलिस टीम द्वारा गैर इरादतन हत्या आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना महिगवाँ पुलिस टीम द्वारा गैर इरादतन हत्या आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय

लखनऊ।थाना महिगवां पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0 79/2024 धारा 304 भादवि के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 23.06.2024 को वादी श्री संजय पुत्र रामरतन निवासी रामधीनपुरवा मजरा गुलालपुर थाना महिगवां जनपद लखनऊ द्वारा थाना हाजा पर एक किता तहरीर बावत विपक्षीगण द्वारा दिनांक 19.06.2024 को वादी मुकदमा के पिता रामरतन के साथ मारपीट करना व इलाज के दौरान दिनांक 22.06.2024 को वादी के पिता की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध मे दाखिल किया। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 79/2024 धारा 304 भादवि पंजीकृत कराया गया था। दिनांक 23.06.2024 को थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त घटना से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त नीरज पुत्र महिपाल निवासी ग्राम ग्राम रामधीनपुरवा मजरा गुलालपुर थाना महिगवां लखनऊ उम्र करीब 24 वर्ष को सरावां मोड़ के पास से मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर

अभियुक्त उपरोक्त का चालान मा० न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *