थाना समाधान दिवस पर आई 04 शिकायतें,02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

पाली-(हरदोई) पाली नगर स्थित थाना परिसर में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। थाना समाधान दिवस में राजस्व व पुलिस से संबंधित कुल चार शिकायतें आईं। पुलिस व राजस्वकर्मियों की तत्परता से दो शिकायतों का निस्तारण थाना समाधान दिवस में ही कर दिया गया। जबकि शेष दी शिकायतों की सुनवाई कर त्वरित व निष्पक्ष जांच कराकर समय बद्ध रूप से विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। थाना समाधान दिवस पर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। यहाँ पर मौजूद पुलिस कर्मियों और राजस्व कर्मियों को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाना है। इसमें आने वाले फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण हर हाल में सप्ताह भर में कर दिया जाये।इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सकती है। इस मौके पर राजस्व कर्मी,पुलिस कर्मियों के अलावा काफी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *