दिल्ली में लगी भयंकर आग :मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा 13 लोगों की बचाई गई जान
ब्यूरो चीफ पी.अस्थाना
दिल्ली: ईस्ट पटेल नगर इलाके में मंगलवार को एक 3 मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इलेक्ट्रिक मीटर में लगने की वजह से धुआं तेजी से फैल गया और ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोग आग में फंस गए।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गयी और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया । दमकल कर्मियों ने ग्राउंड फ्लोर पर लगे इलेक्ट्रिक मीटर में लगी आग को काबू में किया और ऊपरी मंजिलों पर फंसे 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाए गए लोगों में 7 महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं।

