पीएनबी ने 132वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पंजाब नैशनल बैंक ने अपना 132वां स्थापना दिवस मनाया । विभूति खण्ड, गोमती नगर स्थित पीएनबी के अंचल कार्यालय लखनऊ में स्थापना दिवस, भव्यता, हर्षौल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस समारोह में लखनऊ अंचल के उप अंचल प्रबन्धक सै.अ. हु. काजमी, मंडल प्रमुख-लखनऊ श्री सुजीत कुमार नेगी व अंचल/मण्डल के सभी वरिष्ठ अधिकारी, अन्य स्टाफ सदस्य व सेवानिवृत्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे ।
समारोह में सर्वप्रथम पीएनबी के संस्थापक पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर पुष्पहार व पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई । उप अंचल प्रबन्धक काजमी ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए बताया कि बैंक द्वारा स्थापना दिवस, पूरे सप्ताह 05 अप्रैल से 12 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों जैसे सभी शाखाओं की विशेष सजावट, मंडलों में कार्मिकों व ग्राहकों हेतु रक्तदान /स्वास्थ्य जागरूकता शिविर/चिकित्सा जाँच शिविर, शाखाओं में ग्राहकों/आम जन को डिजिटल/वित्तीय साक्षारता कार्यक्रम, पौधरोपण कार्यक्रम और शाखाओं में ग्राहकों के शिकायतों के निवारण हेतु विशेष ग्राहक बैठक आयोजित कर बैंक के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी । इस अवसर पर बैंक की कॉर्पोरेट फिल्म भी दिखाई गयी ।
आगे श्री नेगी, मण्डल प्रमुख लखनऊ ने बताया कि दिनांक 05.04.2026 को प्रधान कार्यालय द्वारा “रन विथ सोल्जर & राज फॉर सोल्जर” थीम पर मैराथन आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में देशभर के धावकों व स्टाफ सदस्यों द्वारा भाग लिया गया । इस अवसर पर बैंक के स्टाफ सदस्यों द्वारा शाखाओं/कार्यालयों में आम जनता/ग्राहकों को साइबर अपराध/धोखाधड़ी से बचाव एवं रोकथाम हेतु जानकारी प्रदान की गयी ।
लाला लाजपतरायजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उप अंचल प्रबन्धक सै.अ. हु. काजमी, मंडल प्रमुख, लखनऊ सुजीत कुमार नेगी एवं साथ में अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं स्टाफ सदस्य ।

