ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ राजीव लोचन शुक्ला तथा जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय वाहिनी शिवम राजपूत, रामगोपाल, हरेंद्र कुमार ,अनिल कुमार, किशन कुमार ,अतुल राजपूत निजी सचिव आज सभी लोगों ने इटावा सदर की दोबारा निर्वाचित विधायिका श्रीमती सरिता भदौरिया जी के आवास पर जाकर उनको बुके एवं पुष्प माला भेंट करके उनका स्वागत किया तथा उनको विजई होने पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं भेंट की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा योगी सरकार से उनको मंत्रिमंडल में शामिल करने की अपील की।

