पुलिस टीम पर हमला,आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी*

*पुलिस टीम पर हमला,आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी*

सुलतानपुर-धम्मौर थाना क्षेत्र के भांटी गांव में छेड़खानी की शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुए इस हमले में दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि एक सिपाही की वर्दी तक फाड़ दी गई। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार,अर्चना यादव की शिकायत पर उप निरीक्षक राजकुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गांव में जांच के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी अंकित यादव और उसके परिजनों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमले में सिपाही संजय यादव की वर्दी फाड़ दी गई और उनका मोबाइल भी छीन लिया गया, जिसे बाद में लौटा दिया गया। वहीं सिपाही अंकुश चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। धम्मौर थाना प्रभारी रजत पांडेय ने बताया कि उप निरीक्षक की तहरीर पर आठ नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
तेज-तर्रार कप्तान का सख्त संदेश!
जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाने वाली पुलिस अधीक्षक चारू निगम के नेतृत्व में पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले को बेहद गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस का साफ संदेश,
जनपद में कानून हाथ में लेने वालों के लिए यह साफ संकेत है कि पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
चारू निगम की सख्त कार्यशैली के चलते जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
फिलहाल पुलिस गांव में दबिश दे रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *