पुलिस मुठभेड़ में चार गो तस्कर गिरफ्तार दो को लगी गोली

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

1-इनके पास से एक पिकअप गाड़ी पर लदे 4 गोवंश, 4 मोबाइल फोन, 2 तमंचा 315 बोर मय जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद

जौनपुर केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस व बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में चार गो तस्कर गिरफ्तार किये गए है जिसमे दो तस्करों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए ।इनके कब्जे से एक पिकअप गाड़ी पर लदे 4 गोवंश, 4 मोबाइल फोन, 2 तमंचा 315 बोर मय जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
डा0अजय पाल शर्मा पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं उनकी गिरफ्तारी हेतु जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत जौनपुर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी थाना केराकत व नि0अ0 जयप्रकाश यादव तथा चौकी प्रभारी मुफ्तीगंज चंदन कुमार राय व मय टीम द्वारा मुफ्तीगंज से पसेवा जाने वाले लिंक रोड़ पर ग्राम सूचितपुर में रामचन्द्र राय के ईट भट्ठे के पास से मुखबिर की सूचना पर ग्राम पसेवा की तरफ से आ रही पिकप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया परन्तु पुलिस वालो को देखते हुए पिकप पर सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी को जान मारने की नियत से फायर करने लगे, जिससे एक गोली चौकी इंचार्ज मुफ्तीगंज के बीपी जैकेट पर लगी, जिसपर पुलिस पार्टी द्वारा भी आत्मरक्षार्थ फायर किया गया,जिसमें दो बदमाशों को गोली गली जिससे घायल होकर गिर गये तथा दो बदमाशो को घेराबन्दी कर करते हुए पकड़ लिया गया। कुल चार बदमाश गिरफ्तार किये गये । गिरफ्तार बदमाशो से नाम पता पूछा गया तो घायल बदमाश एक ने अपना नाम समील्लाह पुत्र मंजूर नि0 फरिया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ तथा दूसरे घायल बदमाश ने अपना नाम अरमान पुत्र रफीक नि0 भदेठी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर तथा तीसरे ने अपना नाम मो0 फरहान पुत्र अब्दुल हफीज भदेठी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर व चौथे ने जिशान पुत्र अब्दुल हफीज नि0 भदेठी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर बताया तथा जामा तलाशी से अभियुक्त समीउल्लाह उपरोक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा तथा एक खोखा कारतूस 315 बोर व एक मोबाइल बरामद हुआ तथा अभियुक्त अरमान उपरोक्त के पास से एक तंमचा 315 बोर व एक जिंदा तथा एक मिस कारतूस 315 बोर व एक मोबाइल बरामद हुआ । मो0 फरहान तथा जिसान उपरोक्त के कब्जे से एक-एक अदद मोबाइल एवं पिकप गाड़ी सहित चार गोवंश बरामद हुआ ।अभियुक्तगणों को हिरासत पुलिस तथा बरामद तमंचा कारतूस पिकप गाडी व जानवर कब्जा पुलिस लेकर घायल अभियुक्तों को उ0नि0 युगल किशोर राय तथा हे0का मिथिलेश के साथ इलाज हेतु जिला चिकित्सालय जौनपुर रवाना किया गया। गिरफ्तारी/बरादगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 157/23 धारा 307 भादवी व मु0अ0सं0 158/23 धारा 3/5/8 उ0प्र0गो0नि0 अधि0 तथा मु0अ0सं0 159/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 160/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अपराधिक इतिहास
1. अभि0 समीउल्लाह पुत्र मंजूर निवासी फरिया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ*
1.मु0अ0स0 44/20 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ
2.मु0अ0स0 71/20 धारा 3(1) गैगेस्टर अधि0 थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ
3.मु0अ0स0 215/20 धारा 401 भादवि0 थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ
4.मु0अ0स0 61/23 धारा 3(1) गैगेस्टर अधि0 थाना महरागंज जनपद जौनपुर
5.मु0अ0स0 186/22 धारा 307 भादवि0 3/5/8 गोवध निवा0 अधि0. 11 पशु क्रुरता अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महराजंगज जनपद जौनपुर
6.मु0अ0स0 187/22 धारा 307/336/411/413/414 भादवि0 थाना गम्भीर पुर जनपद आजमगढ
7.मु0अ0स0 157/23 धारा 307भादवि0 थाना केराकत जनपद जौनपुर
8.मु0अ0स0 158/23 धारा 3/5/8 गोवध निवा0 अधि0 थाना केराकत जनपद जौनपुर
9.मु0अ0स0 159/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर
2. अभि0 अरमान पुत्र रफीक निवासी भदेठी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर
1.मु0अ0स0 44/18 धारा 307/411/413 भादवि0 थाना सुरेरी
2.मु0अ0स0 41/18 धारा 379/411 भादवि0 थाना चौरी जनपद भदोही
3.मु0अ0स0 270/17 धारा 413/414/419/420/465 भादवि0 थाना गोपीगंज जनपद भदोही
4.मु0अ0स0 157/23 धारा 307भादवि0 थाना केराकत जनपद जौनपुर
5.मु0अ0स0 158/23 धारा 3/5/8 गोवध निवा0 अधि0 थाना केराकत जनपद जौनपुर
6.मु0अ0स0 160/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर
3. अभि0 मो0 फरहान पुत्र अब्दुल हफीज निवासी भदेठी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर
1.मु0अ0स0 52/21 धारा 3/5/8 गोवध निवा0 अधि0 व पशु क्रुरता अधि0 थाना दीदारगंज जनपद आजगढ
2.मु0अ0स0 157/23 धारा 307भादवि0 थाना केराकत जनपद जौनपुर
3.मु0अ0स0 158/23 धारा 3/5/8 गोवध निवा0 अधि0 थाना केराकत जनपद जौनपुर
4. अभि0 जिशान पुत्र अब्दुल हफीज निवासी भदेठी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर
1.मु0अ0स0 157/23 धारा 307भादवि0 थाना केराकत जनपद जौनपुर
2.मु0अ0स0 158/23 धारा 3/5/8 गोवध निवा0 अधि0 थाना केराकत जनपद जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *